⬅ Back to Watch & Sing

ज़ूप ज़ूप भागी मछली | Hindi Fish Song for Kids

Welcome to a magical underwater world. Today, our "Nanhni-Munni" fish is out on a big adventure in the blue sea. Watch as she plays with seahorses, rides with a friendly crab, and hides from a clumsy shark in Kachua Mama's stone shell!

What Kids Learn

  • Learn Hindi words for sea animals, water, waves, and courage.
  • Follow a simple story with problem, helper, and happy ending.
  • Practice rhythm and repeated sound words like zoop and chhap.
  • Build confidence through a playful rescue story.

Sing Along! 🎤

ज़ूप ज़ूप ज़ूप भागी मछली, छप छप छप नाची मछली! पकड़ो-पकड़ो हाथ न आए, पानी में वो गोते खाए! नन्ही-मुन्नी प्यारी मछली, रंग-बिरंगी न्यारी मछली। छप-छप-छप वो शोर मचाए, लहरों के संग नाचे गाए! नीले सागर के अंदर, था मछली रानी का घर। मस्त मगन वो तैर रही थी, लहरों के संग खेल रही थी। ज़ूप ज़ूप ज़ूप भागी मछली, छप छप छप नाची मछली! पकड़ो-पकड़ो हाथ न आए, पानी में वो गोते खाए! तभी अचानक शोर हुआ, उथल-पुथल सब ओर हुआ! तभी आई एक शार्क वहाँ, लेकर अपना खौफ यहाँ! बड़े-बड़े थे दाँत नुकीले, काँप गया था सारा जहाँ! शार्क ने अपना मुँह जब खोला, मछली का दिल धक-धक बोला। जान बचाने को वो भागी, छिपने की फिर हिम्मत जागी। ज़ूप ज़ूप ज़ूप भागी मछली, छप छप छप नाची मछली! पकड़ो-पकड़ो हाथ न आए, पानी में वो गोते खाए! तभी दिखे वहाँ कछुआ मामा, पहने पत्थर का पाजामा। बोले - "मछली! इधर को आ, मेरे घर में तू छिप जा!" मछली घुसी कछुए के घर, अब न था उसे कोई डर। भिड़ गई शार्क पत्थर से, मछली झाँकी अंदर से! शार्क की आई अक्ल ठिकाने, भाग गई वो कहाँ न जाने! मछली ने फिर मौज मनाई, सागर में भी खुशियाँ छाईं! ज़ूप ज़ूप ज़ूप भागी मछली, छप छप छप नाची मछली! पकड़ो-पकड़ो हाथ न आए, पानी में वो गोते खाए!

Fun Words to Learn! 🐠

  • Machli (मछली): Fish
  • Saagar (सागर): Sea / Ocean
  • Lehrein (लहरें): Waves
  • Kachua (कछुआ): Turtle
  • Daant (दाँत): Teeth
  • Himmat (हिम्मत): Courage

Questions Parents Ask

What is Zup Zup Machli about?

It is a playful Hindi fish song about a small fish swimming in the sea, escaping a shark, and finding safety with Kachua Mama.

What Hindi words can kids learn from this song?

Kids can learn words such as machli, saagar, lehron, kachua, daant, and himmat.

Does this page include transliterated lyrics?

Yes. It includes Hindi lyrics and Hinglish lyrics for easier sing-along reading.

📄 Download Lyric Sheet

Save a printable PDF of these lyrics to sing along offline.

⬇️ Download PDF

More Rhymes You'll Love